Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dainik Ajay Ujala
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Dainik Ajay Ujala
    राजनीती

    मोदीजी के पास जनादेश नहीं, यह अल्पमत की सरकार कभी भी गिर सकती है : मल्लिकार्जुन खड़गे 

    By June 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोदीजी के पास जनादेश नहीं, यह अल्पमत की सरकार कभी भी गिर सकती है : मल्लिकार्जुन खड़गे 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश में बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन की सरकार सत्ता पर काबित हो गई है जो विपक्ष को रास नहीं आ रही है। अब इसको लेकर विपक्ष तरह तरह की बातें कर रहा है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में गठबंधन सरकार गलती से बनी गई है और वह कभी भी गिर सकती है। लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 240 सीटें मिलीं थी और वह बहुमत हासिल नहीं कर सकी थी। बीजेपी नीत घटक दलों यानी एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। 
    खड़गे ने कहा है कि एनडीए सरकार गलती से बन गई है। मोदीजी के पास जनादेश नहीं है। यह अल्पमत की सरकार है। यह सरकार कभी भी गिर सकती है। हम चाहते हैं कि यह सरकार चलती रहे। देश के लिए यह अच्छा हो। हमें सरकार के साथ मिलकर देश को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे लेकिन हमारे पीएम मोदी की आदत है कि वे किसी चीज को चलने नहीं देते। 
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के कटाक्ष पर जेडीयू ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्रियों के स्कोरकार्ड की याद दिलाई। बिहार के पूर्व आईपीआरडी मंत्री और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने खड़गे की जानकारी पर सवाल उठाया। उन्होंने उनसे पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के स्कोरकार्ड के बारे में पूछा। 1991 के आम चुनाव में कांग्रेस ने 2024 में  बीजेपी के बराबर सीटें जीती थीं। जब कोई पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पाई, तो कांग्रेस ने रिटायर हो चुके नरसिम्हा राव के नेतृत्व में अल्पमत की सरकार बनाई। कांग्रेस पार्टी किसी तरह सरकार बनाने में कामयाब रही। नरसिम्हा राव ने गुपचुप छोटी पार्टियों में फूट डाली और दो साल में अल्पमत वाली कांग्रेस को बहुमत वाली पार्टी में बदल दिया।
    नीरज कुमार ने पूछा कि क्या खड़गे कांग्रेस की विरासत से अनभिज्ञ हैं। कांग्रेस अब 99 के चक्कर में फंस गई है। वहीं राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि खड़गेजी सही कह रहे हैं। जनादेश मोदी सरकार के खिलाफ था। मतदाताओं ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। फिर भी वे सत्ता में आए।

    Related Posts

    भाजपा ने जेपी नड्डा को बनाया राज्यसभा में सदन का नेता

    June 24, 2024

    यौन शोषण मामला: जेडीएस नेता सूरज रेवन्ना को लगा एक और झटका, 1 जुलाई तक सीआईडी हिरासत में रहेंगे

    June 24, 2024

    जेपी नड्डा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, सदन का नेता बनाया

    June 24, 2024

    लोकसभा के भाषाई रंग: PM ने हिंदी तो सांसदों ने अलग-अलग भाषाओं में ली शपथ, सदन में ऐसे दिखी विविधता में एकता

    June 24, 2024

    जेपी नड्डा ने खरगे को लिखा पत्र, तमिलनाडु में जहरीली शराब कांड को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल

    June 24, 2024

    संसद सत्र के पहले दिन पीएम मोदी पर राहुल-खरगे का हमला, कहा- संविधान पर आक्रमण मंजूर नहीं

    June 24, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम

    July 16, 2024

    प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान: सीएम साय

    June 24, 2024

    महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनेगा महतारी सदन

    June 24, 2024

    नम आंखों से शैलेन्द्र और विष्णु को दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

    June 24, 2024
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - संजीव (मनी) नायर
    ऐडिटर - आशा
    मोबाइल - 9407623325
    ईमेल - -dainikajayujala7@gmail.com
    कार्यालय - वार्ड नंबर 14 आमापारा बालोद
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.