Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dainik Ajay Ujala
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Dainik Ajay Ujala
    राजनीती

    कांग्रेस की आलोचनाओं का BJP ने दिया जवाब, कहा- सुरेश को विपक्ष का नेता बनाए

    By June 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस की आलोचनाओं का BJP ने दिया जवाब, कहा- सुरेश को विपक्ष का नेता बनाए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर लगातार सियासी विवाद बना हुआ है। कांग्रेस और केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन लगातार इस नियुक्ति पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बढ़ते विरोध को देखते हुए भाजपा ने शनिवार को पलटवार किया। भगवा पार्टी ने कांग्रेस को सलाह दी कि वह अपने सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाए। दरअसल, कांग्रेस और केरल के सीएम का कहना था कि परंपरा के अनुसार, जिस सांसद ने अधिकतम कार्यकाल पूरा किया है, उसे प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाना चाहिए। 18वीं लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश हैं। इसलिए उन्हें लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाना चाहिए था। साथ ही भाजपा पर परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाया था। अब बढ़ते सियासी बवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को सुरेश को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाकर केंद्र के फैसले का विरोध करना चाहिए। उन्होंने मवेलीकारा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद को प्रतिभाशाली दलित समुदाय का सदस्य और केरल का सदस्य बताया, जो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का पारिवारिक घर है और कल वाड्रा का होगा। 

    किसी भी कीमत पर बनाएं विपक्ष का नेता

    सुरेंद्रन ने फेसबुक पर एक पोस्ट कहा कि कांग्रेस में सबसे वरिष्ठ सांसद सुरेश होशियार, सबसे बढ़कर दलित समुदाय के सदस्य और केरल के सदस्य हैं। किसी भी कीमत पर सुरेश को विपक्ष का नेता बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाए जाने पर उसे अपना विरोध इसी तरह व्यक्त करना चाहिए। प्रिय मित्र कोडिकुन्निल सुरेश को अग्रिम शुभकामनाएं। इससे पहले आठ बार सांसद रह चुके सुरेश ने शुक्रवार को कहा था कि सबसे वरिष्ठ लोकसभा सदस्य होने के नाते उन्हें परंपरा के अनुसार प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए था। वहीं, दक्षिणी राज्य में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का भी यही कहना था। सुरेश ने केंद्र के फैसले की भी आलोचना करते हुए कहा था कि यह देश में संसदीय लोकतंत्र के लिए खतरा है और संकेत देता है कि भाजपा संसदीय प्रक्रियाओं को दरकिनार करना जारी रखेगी या अपने हितों के लिए उनका इस्तेमाल करेगी, जैसा कि उसने पिछले दो बार किया है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कर दी है। ओडिशा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा सत्र के मद्देनजर इस पद पर नियुक्त किया गया है। महताब सात बार के सांसद हैं और अगले स्थायी स्पीकर की नियुक्ति तक वे सदन में स्पीकर की सभी जिम्मेदारियां निभाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत भाजपा सांसद को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। 

    क्या है महताब के नाम पर विवाद?

    जैसे ही संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भृतहरि महताब के नाम का एलान किया, वैसे ही कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेस का कहना है कि उनकी पार्टी के आठ बार के सांसद कोडिकुनिल सुरेश सबसे वरिष्ठ सांसद हैं, ऐसे में उन्हें लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना चाहिए, जबकि महताब सात बार के ही सांसद हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वरिष्ठता की अनदेखी कर भाजपा संसदीय मानदंडों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि परंपरा के अनुसार, जिस सांसद ने संसद में अधिकतम कार्यकाल पूरा किया है, उसे प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाना चाहिए। 8 सितंबर 1957 को ओडिशा के भद्रक में जन्में भृतहरि महताब, ओडिशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. एच महताब के बेटे हैं। महताब, नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी बीजू जनता दल के संस्थापक सदस्य हैं और कभी वह नवीन पटनायक के बेहद खास हुआ करते थे। महताब छह बार बीजद के टिकट पर ही लोकसभा पहुंचे। हालांकि हालिया लोकसभा चुनाव से पहले भृतहरि महताब ने बीजद छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी और अब वह भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।

    Related Posts

    भाजपा ने जेपी नड्डा को बनाया राज्यसभा में सदन का नेता

    June 24, 2024

    यौन शोषण मामला: जेडीएस नेता सूरज रेवन्ना को लगा एक और झटका, 1 जुलाई तक सीआईडी हिरासत में रहेंगे

    June 24, 2024

    जेपी नड्डा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, सदन का नेता बनाया

    June 24, 2024

    लोकसभा के भाषाई रंग: PM ने हिंदी तो सांसदों ने अलग-अलग भाषाओं में ली शपथ, सदन में ऐसे दिखी विविधता में एकता

    June 24, 2024

    जेपी नड्डा ने खरगे को लिखा पत्र, तमिलनाडु में जहरीली शराब कांड को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल

    June 24, 2024

    संसद सत्र के पहले दिन पीएम मोदी पर राहुल-खरगे का हमला, कहा- संविधान पर आक्रमण मंजूर नहीं

    June 24, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम

    July 16, 2024

    प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान: सीएम साय

    June 24, 2024

    महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनेगा महतारी सदन

    June 24, 2024

    नम आंखों से शैलेन्द्र और विष्णु को दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

    June 24, 2024
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - संजीव (मनी) नायर
    ऐडिटर - आशा
    मोबाइल - 9407623325
    ईमेल - -dainikajayujala7@gmail.com
    कार्यालय - वार्ड नंबर 14 आमापारा बालोद
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.