Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dainik Ajay Ujala
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Dainik Ajay Ujala
    खेल

    ENG vs USA: जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी

    By June 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ENG vs USA: जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने अमेरिका के खिलाफ बारबाडोस में खेले गए मैच में बल्ले से तबाही मचाई। जोस बटलर ने अमेरिका के खिलाफ 218 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 83 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। मैच के दौरान बटलर ने भारतीय मूल के बॉलर हरमीत सिंह की जमकर कूटाई की। उन्होंने इस गेंदबाज के ओवर में कुल 5 छक्के जड़े और 32 रन बटोरे। बटलर द्वारा हुई पिटाई के बाद हरमीत सिंह के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया।

    जोस बटलर ने हरमीत सिंह के ओवर में जड़े 5 छक्के

    दरअसल, इंग्लैंड की टीम ने अमेरिका को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम इंग्लैंड की टीम बनी। इस मैच में कप्तान जोस बटलर का बल्ला खूब गरजा, जिन्होंने अमेरिका के खिलाफ खास रिकॉर्ड भी बनाया। जोस बटलर ने पारी के 9वें ओवर में हरमीत सिंह की जमकर क्लास ली। उन्होंने इस ओवर में पांच लगातार छक्के जड़े। पहली गेंद पर फिल साल्ट ने सिंगल लिया और बटलर को स्ट्राइक दिया।

    इसके बाद हरमीत सिंह ने जो बटलर को अगली चार गेंद डाली, उस पर बटलर ने छक्के जड़े और फिर हरमीत ने प्रेशर में आकर वाइड गेंद डाली। इसके बाद बटलर ने फिर छक्का जड़ दिया। इस तरह ओवर में कुल 32 रन बने। इस तरह जोस बटलर टी20 विश्व कप के एक ओवर में पांच या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले साल 2007 में युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप में एक ओवर में छह छक्के जड़ने का कारनामा किया था।

    बता दें कि हरमीत सिंह के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। टी20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में हरमीत सिंह चौथे स्थान पर पहुंच गए। टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम हैं, जिन्होंने 2007 के विश्व कप में एक ओवर में 36 रन दिए थे।

    Related Posts

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर पक्की! 

    June 24, 2024

    रोनाल्डो के साथ ‘सेल्फी’ लेने की घटना के बाद एक्शन में UEFA

    June 24, 2024

    हार के बाद निराश नजर आए कप्तान रोवमैन पॉवेल, कहा….

    June 24, 2024

    साउथ अफ्रीका ने 10 साल बाद टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

    June 24, 2024

    कप्तान जोस बटलर ने की मैच के बाद इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, कहा…..

    June 24, 2024

    भारतीय महिला टीम : साउथ अफ्रीका टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया

    June 23, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम

    July 16, 2024

    प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान: सीएम साय

    June 24, 2024

    महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनेगा महतारी सदन

    June 24, 2024

    नम आंखों से शैलेन्द्र और विष्णु को दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

    June 24, 2024
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - संजीव (मनी) नायर
    ऐडिटर - आशा
    मोबाइल - 9407623325
    ईमेल - -dainikajayujala7@gmail.com
    कार्यालय - वार्ड नंबर 14 आमापारा बालोद
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.