Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dainik Ajay Ujala
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Dainik Ajay Ujala
    छत्तीसगढ़

    अंबिकापुर में बाइक को टक्कर मार पलटा ट्रक, तीन की मौत, ट्रक के क्लीनर की हालत गंभीर

    By June 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंबिकापुर में बाइक को टक्कर मार पलटा ट्रक, तीन की मौत, ट्रक के क्लीनर की हालत गंभीर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंबिकापुर

    अंबिकापुर। अंबिकापुर – रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर व बलरामपुर के बीच भेड़ाघाट मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सीधे पेड़ से टकरा पलट गया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक व उसकी बड़ी मां , ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक का क्लीनर घायल हुआ है। उसे अंबिकापुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

    झारखंड के गढ़वा निवासी रतन केसरी (32) , अपनी बड़ी उषा देवी (60 ) को लेकर मोटरसाइकिल से राजपुर आ रहा था। राजपुर निवासी बबलू केसरी के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था।

    दुर्घटना में ट्रक चालक बबलू यादव (35) के साथ रतन केसरी व उषा देवी की मौत हो गई। क्लीनर अभय कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रक में रायपुर से लोहे का एंगल लेकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कालेज अस्पताल शिफ्ट किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में चालक फंस गया था। उसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया था।

    दुर्घटना की खबर पर राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम भी घटनास्थल पहुंची थी। पुलिस की उपस्थिति में मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से बहाल किया गया।एक अन्य दुर्घटना में राजपुर निवासी मंजीत एक्का (34) की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मध्य रात्रि के बाद वह पैदल ही अपने घर जा रहा था। किसी वाहन ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी थी। वह सड़क किनारे पड़ा हुआ था। पुलिस टीम ने उसे राजपुर अस्पताल पहुंचाया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर राजपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    Related Posts

    प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान: सीएम साय

    June 24, 2024

    महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनेगा महतारी सदन

    June 24, 2024

    नम आंखों से शैलेन्द्र और विष्णु को दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

    June 24, 2024

    शू हाऊस में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

    June 24, 2024

    कौन सा कैंडिडेट उतारे, इस पर कांग्रेस सांसद बृजमोहन अग्रवाल से लेगी सलाह: शिव डहरिया

    June 24, 2024

    सड़क हादसा : मोटरसाइकिल को टक्कर मार पलटा ट्रक, तीन की हुई मौत

    June 24, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम

    July 16, 2024

    प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान: सीएम साय

    June 24, 2024

    महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनेगा महतारी सदन

    June 24, 2024

    नम आंखों से शैलेन्द्र और विष्णु को दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

    June 24, 2024
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - संजीव (मनी) नायर
    ऐडिटर - आशा
    मोबाइल - 9407623325
    ईमेल - -dainikajayujala7@gmail.com
    कार्यालय - वार्ड नंबर 14 आमापारा बालोद
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.