Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dainik Ajay Ujala
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Dainik Ajay Ujala
    देश

    बिहार में अगले विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा JDU-BJP गठबंधन, प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी…

    By January 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में अगले विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा JDU-BJP गठबंधन, प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (PK) ने रविवार को दावा किया कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार का भाजपा के साथ नवगठित गठबंधन बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा।

    किशोर ने यह भी दावा किया कि भाजपा को कुमार के साथ फिर से गठबंधन करने के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है क्योंकि उसने (भाजपा ने) घोषणा की थी कि उसके दरवाजे कुमार के लिए बंद हो गए हैं।

    किशोर ने बेगुसराय जिले में संवाददाताओं से कहा, ”नीतीश कुमार का पलटी मारना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।” 

    प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं महागठबंधन में उनके शामिल होने के बाद से ही कह रहा था कि वह इसमें नहीं रहेंगे। लेकिन आज का घटनाक्रम साबित करता है कि अगर नीतीश पलटूराम हैं तो नरेन्द्र मोदी और अमित शाह भी अलग नहीं हैं।

    ऐसा लगता है कि भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक गणना की है। लेकिन उसे अगले साल विधानसभा चुनाव होने पर इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    पीएम मोदी और जदयू सुप्रीमो दोनों के राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर काम कर चुके किशोर ने कहा कि भाजपा को अपने मतदाताओं को यह समझाने में कठिनाई होगी कि उसने कुमार का समर्थन क्यों किया जबकि उसने कहा था कि उसके लिए दरवाजे बंद हैं।

    उन्होंने कहा, ”मैं एक और भविष्यवाणी करता हूं और अगर मैं गलत साबित हुआ तो आप मुझे पकड़ सकते हैं। जो गठबंधन बना है वह विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा। वास्तव में यह लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों के भीतर टूट सकता है।” 

    किशोर ने आरोप लगाया, ”भाजपा अब वही कर रही है जो कांग्रेस ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के समय में किया था। दोनों राष्ट्रीय दलों ने केंद्रीय स्तर पर छोटे लाभ के लिए बेहद अलोकप्रिय क्षेत्रीय नेताओं के साथ गठबंधन किया है।” उन्होंने दावा किया कि उनका जनसुराज अभियान इस ”घूमते दरवाजे की राजनीति” को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    कुमार ने यह कहते हुए कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और प्रदेश में राजग की नई सरकार बना ली कि बिहार में महागठबंधन और राष्ट्रीय स्तर बने विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन में स्थितियां ठीक नहीं लगीं।

    Related Posts

    जन्म के कुछ दिन बाद ही निर्दयी पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या की, मां ने कराया मामला दर्ज

    June 24, 2024

    पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत से टपकने लगा पानी, रामपथ सहित कई जगह सड़कें भी धंसी

    June 24, 2024

    पीएम मोदी बोले- 25 जून को लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा था, अब कोई ऐसा नहीं कर सकेगा

    June 24, 2024

    कर्नाटक हाईकोर्ट ने पॉक्सो केस में घटाई आजीवन कारावास की सजा

    June 24, 2024

    असम में मुख्य नदियों का जल स्तर घटा

    June 24, 2024

    उत्तराखंड : अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 24, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम

    July 16, 2024

    प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान: सीएम साय

    June 24, 2024

    महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनेगा महतारी सदन

    June 24, 2024

    नम आंखों से शैलेन्द्र और विष्णु को दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

    June 24, 2024
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - संजीव (मनी) नायर
    ऐडिटर - आशा
    मोबाइल - 9407623325
    ईमेल - -dainikajayujala7@gmail.com
    कार्यालय - वार्ड नंबर 14 आमापारा बालोद
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.