Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dainik Ajay Ujala
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Dainik Ajay Ujala
    देश

    इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने शुरू की नई सुविधा, करोड़ों लोगों को होगा यह फायदा…

    By May 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने शुरू की नई सुविधा, करोड़ों लोगों को होगा यह फायदा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आयकर विभाग ने वार्षिक सूचना विवरण (AIS) से जुड़ी एक नई सुविधा की शुरुआत की है। विभाग का दावा है कि इससे करदाता के वित्तीय लेन-देन के ब्योरे में पारदर्शिता आएगी।

    इसके जरिए टैक्सपेयर्स किसी लेन-देन के बारे में अपनी सफाई या प्रतिक्रिया दे सकेगा। इसे फीडबैक मैकेनिज्म नाम दिया गया है।

    यह आयकरदाता के लिए फायदेमंद है। एआईएस यानी वार्षिक सूचना विवरण में करदाता के ऐसे सभी लेन-देन की जानकारी शामिल होती है, जिस पर टैक्स लायबिलिटिज बन सकती है।

    क्या यह सुविधा

    आयकर विभाग विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारियों के आधार पर वार्षिक सूचना विवरण तैयार करता है। अब तक करदाता अपने लेन-देन के विवरण तो देख सकता था।

    लेकिन,उस पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दे सकता था। अब नई व्यवस्था के तहत अगर करदाता को उस विवरण में किसी लेन-देन में किसी तरह की गड़बड़ दिखती है तो वह इस बारे में अपनी टिप्पणी दे सकता है।

    कैसे होगा भूल में सुधार

    टैक्सपेयर किसी लेन-देन पर प्रतिक्रिया देने के बाद उसके स्थिति को देख सकता है। उसकी प्रतिक्रिया वित्तीय लेन-देन करने वाले स्रोत के पास चली जाएगी।

    वह स्रोत आपकी टिप्पणी पर एक्शन लेगा। वह उसे या तो आंशिक रूप या पूर्ण रूप से स्वीकार कर सकता है। 

    वह इसे खारिज भी कर सकता है। अगर वह इसे पूरी तरह स्वीकार कर लेता है तो वह अपनी जानकारी को सही करेगा। फिर वह सही विवरण आयकर विभाग को भेजेगा। इससे वार्षिक सूचना विवरण में दुरुस्त कर लिया जाएगा।

    पारदर्शिता में इजाफा होगा

    करदाता अपनी प्रतिक्रिया देने के बाद इस सुविधा से जरिए यह देख सकेगा कि उसकी टिप्पणी सूचना के स्रोत को भेजी गई है या नहीं।

    उसे यह भी पता चलेगा कि अगर टिप्पणी साझा की गई है तो उसे किस तारीख को साझा किया गया है। यह भी पता चलेगा कि स्रोत ने किस तारीख पर उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस सुविधा से पारदर्शिता आएगी।

    इसके इस्तेमाल की प्रक्रिया

    इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले अनुपालन पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा। आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करने के बाद आपको वार्षिक सूचना विवरण सेक्शन में जाना होगा।

    उसके बाद आपको प्रतिक्रिया देने वाली सुविधा का इस्तेमाल करते हुए किसी सूचना पर टिप्पणी देनी होगी। इसके बाद एक स्रोत के साथ सूचना का आदान-प्रदान शुरू हो जाएगा।

    Related Posts

    जन्म के कुछ दिन बाद ही निर्दयी पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या की, मां ने कराया मामला दर्ज

    June 24, 2024

    पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत से टपकने लगा पानी, रामपथ सहित कई जगह सड़कें भी धंसी

    June 24, 2024

    पीएम मोदी बोले- 25 जून को लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा था, अब कोई ऐसा नहीं कर सकेगा

    June 24, 2024

    कर्नाटक हाईकोर्ट ने पॉक्सो केस में घटाई आजीवन कारावास की सजा

    June 24, 2024

    असम में मुख्य नदियों का जल स्तर घटा

    June 24, 2024

    उत्तराखंड : अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 24, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम

    July 16, 2024

    प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान: सीएम साय

    June 24, 2024

    महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनेगा महतारी सदन

    June 24, 2024

    नम आंखों से शैलेन्द्र और विष्णु को दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

    June 24, 2024
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - संजीव (मनी) नायर
    ऐडिटर - आशा
    मोबाइल - 9407623325
    ईमेल - -dainikajayujala7@gmail.com
    कार्यालय - वार्ड नंबर 14 आमापारा बालोद
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.