Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dainik Ajay Ujala
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Dainik Ajay Ujala
    देश

    लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी साजिश का पर्दाफाश, इजरायली कंपनी ने की AI से दखल देने की कोशिश…

    By June 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी साजिश का पर्दाफाश, इजरायली कंपनी ने की AI से दखल देने की कोशिश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश में चल रहे लोकसभा चुनाव को लेकर चैटजीपीटी के निर्माता ओपनएआई ने बड़ा दावा किया है।

    कंपनी कहा कि उसने भारतीय चुनावों पर केंद्रित गुप्त अभियानों में AI के भ्रामक इस्तेमाल को रोकने के लिए 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की, जिसके चलते इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में कोई खास वृद्धि नहीं हुई।

    ओपनएआई ने अपनी वेबसाइट पर रिपोर्ट में कहा कि इजरायल के पॉलिटिकल कैंपेन मैनेजमेंट फर्म ‘STOIC’ ने गाजा संघर्ष के साथ-साथ भारतीय चुनावों पर भी कुछ सामग्री तैयार की।

    रिपोर्ट में कहा गया, ‘मई में नेटवर्क ने भारत पर केंद्रित टिप्पणियां तैयार करना शुरू कर दिया, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना और विपक्षी कांग्रेस पार्टी की प्रशंसा की गई।

    हमने मई में भारतीय चुनावों से संबंधित कुछ गतिविधियों को शुरू होने के 24 घंटे से भी कम समय में बाधित कर दिया था।’ ओपनएआई ने कहा कि उसने इजरायल से संचालित खातों के समूह पर प्रतिबंध लगा दिया है जिनका इस्तेमाल एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, अन्य वेबसाइट और यूट्यूब तक फैले प्रभावशाली अभियान के लिए सामग्री बनाने और एडिट करने के लिए किया जा रहा था।

    ‘इंग्लिश कंटेंट से भारत के लोगों को किया टारेगट’
    इसमें कहा गया, ‘कैंपेन के जरिए कनाडा, अमेरिका और इजराइल के लोगों को अंग्रेजी और हिब्रू भाषा में सामग्री के जरिए टारगेट किया गया।

    मई की शुरुआत में इसने अंग्रेजी भाषा की सामग्री के माध्यम से भारत के लोगों को टारेगट करना शुरू कर दिया।

    ’ इसमें विस्तार से ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है। इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ‘यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि भाजपा कुछ भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा या उनकी ओर से चलाये जा रहे अभियानों, गलत सूचनाओं और विदेशी हस्तक्षेप का लक्ष्य थी और है।’

    ‘यह हमारे लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा’
    राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ‘यह हमारे लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। यह स्पष्ट है कि भारत और बाहर के निहित स्वार्थी तत्व इसे बढ़ावा दे रहे हैं। इसकी गहन जांच और खुलासा किए जाने की आवश्यकता है। इस बिंदु पर मेरा विचार यह है कि ये मंच इसे बहुत पहले जारी कर सकते थे।’

    ओपनएआई ने कहा कि वह सुरक्षित और व्यापक रूप से लाभकारी AI विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने कहा कि वह दुरुपयोग को रोकने वाली नीतियों को लागू करने और एआई की मदद से बनाई गई सामग्री के बारे में पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    The post लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी साजिश का पर्दाफाश, इजरायली कंपनी ने की AI से दखल देने की कोशिश… appeared first on .

    Related Posts

    जन्म के कुछ दिन बाद ही निर्दयी पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या की, मां ने कराया मामला दर्ज

    June 24, 2024

    पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत से टपकने लगा पानी, रामपथ सहित कई जगह सड़कें भी धंसी

    June 24, 2024

    पीएम मोदी बोले- 25 जून को लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा था, अब कोई ऐसा नहीं कर सकेगा

    June 24, 2024

    कर्नाटक हाईकोर्ट ने पॉक्सो केस में घटाई आजीवन कारावास की सजा

    June 24, 2024

    असम में मुख्य नदियों का जल स्तर घटा

    June 24, 2024

    उत्तराखंड : अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 24, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम

    July 16, 2024

    प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान: सीएम साय

    June 24, 2024

    महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनेगा महतारी सदन

    June 24, 2024

    नम आंखों से शैलेन्द्र और विष्णु को दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

    June 24, 2024
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - संजीव (मनी) नायर
    ऐडिटर - आशा
    मोबाइल - 9407623325
    ईमेल - -dainikajayujala7@gmail.com
    कार्यालय - वार्ड नंबर 14 आमापारा बालोद
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.