Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dainik Ajay Ujala
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Dainik Ajay Ujala
    खेल

    ऋषभ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास 

    By June 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में तीन कैच लेकर पंत ने नया इतिहास रचा। टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में पंत सबसे ज्यादा शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।

    ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में इतिहास रच दिया। पंत ने एक झटके में एडम गिलक्रिस्ट, एबी डीविलियर्स और कुमार संगाकारा जैसे दिग्गज विकेटकीपरों को पीछे छोड़ दिया। ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कुल तीन कैच पकड़े। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत 4 मैच में अभी तक 10 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में किसी भी विकेटकीपर द्वारा लिए गए विकेटों में से सबसे अधिक है।

    कुमार संगाकारा और एबी डीविलियर्स को छोड़ा पीछे

    इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के नाम था। गिलक्रिस्ट के अलावा साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर और कप्तान एबी डीविलियर्स और श्रीलंका के पू्र्व कप्तान कुमार संगाकारा ने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन ने 9-9 शिकार किए थे। ऋषभ पंत ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

    विकेटकीपिंग में ही नहीं ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी में भी जौहर दिखाए हैं। पंत भारत की तरफ से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-1 पर हैं। चार मैच में पंत ने 38.66 की औसत और 131.81 की स्ट्राइक रेट से कुल 116 रन बनाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 36, पाकिस्तान के खिलाफ 42 रन की पारी खेल चुके हैं।

    Related Posts

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर पक्की! 

    June 24, 2024

    रोनाल्डो के साथ ‘सेल्फी’ लेने की घटना के बाद एक्शन में UEFA

    June 24, 2024

    हार के बाद निराश नजर आए कप्तान रोवमैन पॉवेल, कहा….

    June 24, 2024

    साउथ अफ्रीका ने 10 साल बाद टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

    June 24, 2024

    कप्तान जोस बटलर ने की मैच के बाद इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, कहा…..

    June 24, 2024

    ENG vs USA: जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी

    June 24, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम

    July 16, 2024

    प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान: सीएम साय

    June 24, 2024

    महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनेगा महतारी सदन

    June 24, 2024

    नम आंखों से शैलेन्द्र और विष्णु को दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

    June 24, 2024
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - संजीव (मनी) नायर
    ऐडिटर - आशा
    मोबाइल - 9407623325
    ईमेल - -dainikajayujala7@gmail.com
    कार्यालय - वार्ड नंबर 14 आमापारा बालोद
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.