Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dainik Ajay Ujala
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Dainik Ajay Ujala
    खेल

    अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की लगातार 8वीं जीत, अफगानिस्तान को 47 रन से हराया।

    By June 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की लगातार 8वीं जीत, अफगानिस्तान को 47 रन से हराया।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम का टी20 वर्ल्ड कप में विजयी अभियान जारी है। मौजूदा वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया। टीम की यह वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत है, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार आठवीं जीत है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 22 जून को बांग्लादेश से होगा। ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम ने अफगानिस्तान को 182 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई।

    सूर्या और हार्दिक ने की शानदार साझेदारी

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम की शुरुआत नहीं रही। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रुप में लगा। रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गए। रिषभ पंत भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 11 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 24 गेंदें पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने उनका साथ दिया। उन्होंने 24 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रन बनाए। अफगानिस्तान के फजल हक फारूकी और राशिद खान ने 3-3 विकट चटकाए।

    अफगानिस्तान की खराब शुरुआत

    जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 25 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 8 गेंदों पर 11 रन बनाए। इसी तरह इब्राहिम जादरान भी 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर और हजरतुल्लाह जजई सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। गुलबदीन नबी ने एक चौक और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। अजमतुल्लाह उमरजई भी 26 रन बनाकर आउट हो गए। राशिद खान कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। उनको अर्शदीप सिंह ने आउट किया। वहीं, नवीन उल हक खाता तक नहीं खोल पाए। भारत के जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 3-विकेट चटकाए।

    Related Posts

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर पक्की! 

    June 24, 2024

    रोनाल्डो के साथ ‘सेल्फी’ लेने की घटना के बाद एक्शन में UEFA

    June 24, 2024

    हार के बाद निराश नजर आए कप्तान रोवमैन पॉवेल, कहा….

    June 24, 2024

    साउथ अफ्रीका ने 10 साल बाद टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

    June 24, 2024

    कप्तान जोस बटलर ने की मैच के बाद इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, कहा…..

    June 24, 2024

    ENG vs USA: जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी

    June 24, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम

    July 16, 2024

    प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान: सीएम साय

    June 24, 2024

    महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनेगा महतारी सदन

    June 24, 2024

    नम आंखों से शैलेन्द्र और विष्णु को दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

    June 24, 2024
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - संजीव (मनी) नायर
    ऐडिटर - आशा
    मोबाइल - 9407623325
    ईमेल - -dainikajayujala7@gmail.com
    कार्यालय - वार्ड नंबर 14 आमापारा बालोद
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.